बुधवार, 24 अक्तूबर 2012

खतरा है ..........

खतरा है ,खतरा है !
खतरा है ,भाई खतरा है !

गली -गली में शोर मचा है 
खतरा है !

 बच्चा बाहर खेल रहा है ,खतरा है 
सड़क के ऊपर बैग पड़ा है ,खतरा है ,

घर में एक मेहमान अजाना आया है 
घर के बाहर बोर्ड लगा है ,खतरा है 

दरवाजे पर वोट मांगने अया है 
मन के भीतर शोर मचा है ,खतरा है .

माइक ,माला, मंच ,सजावट ,अच्छे हैं 
लेकिन जो इनसे  चिपका है ,खतरा है 

झूठ के पर फैले हैं ,कोई बात नहीं 
सच का साहस टूट रहा है ,खतरा है 

खतरा है ,खतरा है
खतरा है ,भाई खतरा है !!
                                             ....पवन श्रीवास्तव